खातेगांव TI हत्याकांड: घटनास्थल पर पहुंचे DG- EOW उपेंद्र जैन, बोले- जड़ तक जाएंगे
देवास। खातेगांव TI दिलीप पुरी की शहादत के मामले में बड़ी कार्रवाई जारी है। DG EOW उपेंद्र जैन आज घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का निरीक्षण किया। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पुलिस ने इस पूरे शराब तस्करी नेटवर्क को आइडेंटिफाई कर लिया है और जड़ तक जाकर कार्रवाई की जाएगी।
DG EOW श्री जैन ने बताया कि कल रात अवैध शराब से भरे एक आयशर ट्रक को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमें यहां आई थीं। खातेगांव TI दिलीप पुरी ने जब उसे पकड़ने का प्रयास किया तो ड्राइवर ने उनके ऊपर ही गाड़ी चढ़ा दी, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
DG EOW ने कहा कि इस समय इन्वेस्टिगेशन चल रहा है। पुलिस की टीमें 5 जिलों में लगी हुई हैं। हम पूरी तरह से आइडेंटिफाई कर चुके हैं कि शराब कहां से आई थी, कहां जा रही थी, तस्करी कौन कर रहा था, ड्राइवर-क्लीनर कौन था। पुलिस का प्रयास है कि जल्दी से जल्दी सभी को राउंड अप कर एविडेंस कलेक्शन किया जाए ताकि दोषियों को सजा दिलाई जा सके।
गिरफ्तारी पर सवाल पर DG EOW ने कहा कि इस समय यह बताना उचित नहीं होगा कि कौन पकड़ा गया, कहां पकड़ा गया। शराब लोड होने से लेकर ट्रांसपोर्ट करने तक, ट्रांसपोर्ट मालिक, व्हीकल मालिक, शराब दुकान मालिक जहां से शराब चली है, इन सबका आइडेंटिफिकेशन हो चुका है। अब टीमें इन सबको पकड़ने और सबूत जुटाने में लगी हैं।
बाइट - उपेंद्र जैन, DG, EOW मध्यप्रदेश