देवास TI दिलीप पुरी हत्याकांड से जुड़े अवैध शराब तस्करी नेटवर्क की जांच के बीच राहुल जायसवाल का एक बयान सामने आया है, जिसमें उसके राजनीतिक संबंधों, कारोबारी गतिविधियों और कथित साझेदारी को लेकर कई अहम जानकारियां सामने आती हैं।
बयान में राहुल जायसवाल से उसके नाम, निवास स्थान, वर्तमान पद और कांग्रेस पार्टी में पूर्व में निभाई गई जिम्मेदारियों के संबंध में सवाल किए गए। इस दौरान कांग्रेस में उसकी भूमिका को लेकर भी दी ।
कारोबारी गतिविधियों के संबंध में राहुल जायसवाल ने बताया कि वह शराब कारोबार के मैनेजमेंट से जुड़ा हुआ है और उसमें उसकी 30 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
वहीं, अन्य साझेदारों की हिस्सेदारी के संबंध में पूछे जाने पर मनीष जायसवाल और मोहिन जायसवाल के नाम सामने आए। बयान में मनीष और मोहित की 30-30 प्रतिशत तथा पाटेंद्र जायसवाल की 10 प्रतिशत हिस्सेदारी का उल्लेख किया गया।
इस बयान के सामने आने के बाद शराब कारोबार में कथित साझेदारी, कारोबार के संचालन और संबंधित लोगों की भूमिका को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
TI दिलीप पुरी की शहादत से जुड़े इस मामले में अब पूरे नेटवर्क, कारोबार की वास्तविक प्रकृति और सभी संबंधित लोगों की भूमिका की निष्पक्ष जांच अहम है।
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews