जमुई के कन्या मध्य विद्यालय गिद्धौऱ की शिक्षिका प्रियंका कुमारी की हुई मौ,^/त
जमुई जिले के गिद्धौर प्रखंड स्थित कन्या मध्य विद्यालय में कार्यरत शिक्षिका प्रियंका कुमारी की ड्यूटी के दौरान अचानक तबीयत बिगड़ गई और विद्यालय के बाथरूम में ही गिरकर बे^हो^श हो गई। घटना के बाद विद्यालय परिसर में अफरा- तफरी का माहौल बन गया। अन्य शिक्षकों के सहयोग से गंभीर अवस्था में शिक्षिका को गुरुवार की शाम स्वास्थ्य केंद्र गिद्धौऱ से सदर अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। लेकिन शुक्रवार की सुबह 7:30 बजे तक भी श^व का पो^स्ट^मा^र्टम नहीं कराया गया है और न ही घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। गुरुवार की रात तक ही परिजन शिक्षिका के श^व को लेकर सदर अस्पताल से घर चले गए हैं। मृ^त^का शिक्षिका की पहचान जमुई जिले के चारकपत्थर निवासी सुरेश प्रसाद बरनवाल की 43 वर्षीय पत्नी प्रियंका कुमारी के रूप में हुई है। वह अपने पीछे पति, एक पुत्र और एक पुत्री छोड़ गई हैं। शिक्षिका की मौ^त के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। परिजन का रो-रो कर बुरा हाल होने लगा। #teacher #jamuicity #education
Jamui, Jamui | Sep 18, 2026