जमुई:, डॉक्टर नीरज साह ने शिविर लगाकर 200 गरीब अल्पसंख्यको का किया निःशुल्क जांच
जमुई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर समाजसेवी सह हड्डी रोग विशेषज्ञ डाक्टर नीरज साह के द्वारा गुरुवार को झाझा प्रखंड के अल्पसंख्यक गांव घोरिक्वा में निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। इस दौरान इलाज के लिए मरीजों की भीड़ उमड़ी रही। सुबह से शाम तक डाक्टर नीरज साह के द्वारा बारी - बारी से सभी मरीजों का निःशुल्क तापमान, ब्लड प्रेशर, वजन, डायबिटीज समेत अन्य आवश्यक जांच किया गया और उचित सलाह के साथ मरीजों के बीच बीमारी से संबंधित दवाइयां भी वितरण किया गया। शिविर में लगभग 200 मरीजों को आवश्यक जांच कर दवाइयां दी गई। इलाज के लिए आए मरीजों ने खुशी जाहिर करते हुए डाक्टर नीरज साह को ढेर सारी दुआएं दी। वहीं लोगों ने भी डाक्टर नीरज साह के कार्यों को खूब सराहा और कहा कि डाक्टर नीरज साह की जितनी प्रशंसा की जाए वो कम है। वे हमेशा हर वर्ग समाज के गरीबों, पिछड़ों के लिए दुख- सुख में खड़े रहते हैं। चाहे ठंड का मौसम हो या गर्मी या पर्व- त्योहार हो वे शिक्षा, स्वास्थ्य के अलावा सभी सामाजिक क्षेत्रों में उनका योगदान सराहनीय रहता है।
इस अवसर पर डाक्टर नीरज साह ने कहा की आज के इस भाग दौड़ की जिंदगी में कहीं ना कहीं स्वास्थ्य के प्रति लोग लापरवाह हो रहे हैं। जिस वजह से बीपी, शुगर सहित अन्य बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं। समय पर जांच और उपचार नहीं कराने की वजह से यही बीमारी आगे चलकर घातक और जानलेवा हो जाती है। इसलिए उन्होंने इस बार प्रधानमंत्री के जन्मदिन और विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के बीच नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया और पुरुष महिलाओं का स्वास्थ्य जांच किया गया। आवश्यक दवाइयां के साथ सलाह दी गई। साथ ही स्वास्थ्य के प्रति जागरूक भी किया गया है। #jamuinews #jamuitopnews #healthtips #healthcare
Jamui, Jamui | Sep 18, 2026