जमुई: प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रन वेलफेयर एसोसिएशन ने डॉक्टर वंदना कुमारी को कोशी स्नातक क्षेत्र से उम्मीदवार किया घोषित
कोसी स्नातक क्षेत्र से बिहार विधान परिषद के चुनाव में डॉ. वंदना कुमारी को प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से प्रत्याशी घोषित किया गया है। इस दौरान वे जमुई पहुंची और मीडिया कर्मी से मुखातिब हुई।
उन्होंने बेरोजगार स्नातक युवाओं के लिए रोजगार की ठोस योजना तैयार करने और जरूरत पड़ने पर बेरोजगारी भत्ता देने की व्यवस्था की मांग उठाने की बात कही है। इसका वीडियो गुरुवार की सुबह 10 बजे सामने आई है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता स्नातक युवाओं की शैक्षणिक समस्याओं को दूर करने के साथ उनकी योग्यता, प्रशिक्षण और दक्षता के अनुरूप रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना होगा। उन्होंने बताया कि उनका जन्म पूर्णिया जिले में हुआ है, जबकि उनका ससुराल सुपौल जिले में है और वर्तमान में वह मधेपुरा जिले में रहती हैं। उन्होंने कहा कि कोसी स्नातक क्षेत्र के युवाओं की समस्याओं को वह नजदीक से समझती हैं और उनके समाधान के लिए लगातार आवाज उठाने का प्रयास करेंगी। दक्षता हासिल की है, उनकी कुशलता के अनुसार रोजगार सृजन पर भी जोर दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी बेरोजगार स्नातक को रोजगार उपलब्ध नहीं हो पाता है तो ऐसे युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ते की व्यवस्था की मांग भी सरकार के स्तर पर उठाई जाएगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था में सुधार को भी अपनी प्राथमिकताओं में शामिल बताया। कहा कि विद्यार्थियों की परीक्षा निर्धारित समय पर होनी चाहिए और परीक्षा परिणाम भी समय पर जारी किया जाना चाहिए। परिणाम में देरी के कारण कई विद्यार्थी सरकारी नौकरी और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए समय से आवेदन नहीं कर पाते हैं। इसलिए परीक्षा और परिणाम की प्रक्रिया को समयबद्ध बनाने की जरूरत है।
स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मूलभूत जरूरतों और शिक्षा से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रही योजनाओं का लाभ जिन युवाओं तक नहीं पहुंच पा रहा है, उनके लिए भी आवाज उठाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को लेकर कहा कि यह किसी राजनीतिक दल के समर्थन पर आधारित नहीं है। प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेल्फेयर एसोसिएशन की ओर से उन्हें प्रत्याशी बनाया गया है। उन्होंने दावा किया कि करीब आठ अन्य संगठन भी उनकी उम्मीदवारी का समर्थन कर रहे हैं। उन्होंने अपनी उम्मीदवारी को निर्दलीय स्वरूप की उम्मीदवारी बताया और कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य स्नातक मतदाताओं और युवाओं से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाना है। #jamuibihar #jamuitopnews #jamuinews #koshisnatakkshetra #drvandanakumari
Jamui, Jamui | Sep 18, 2026