जमुई के निमारंग में करंट लगने से किसान की हुई मौ^त
नगर परिषद क्षेत्र के नीमारंग में शुक्रवार की सुबह खेत पटवन के लिए मोटर चालू करने के दौरान 55 वर्षीय किसान रंगीला साव करंट की चपेट में आ गए और बेहोशी अवस्था में गिर गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से स्वजन द्वारा फौरन किसान को बेहोशी अवस्था में सदर अस्पताल लाया गया, यहां चिकित्सक ने जांच के बाद मृ^त घोषित कर दिया। किसान की मौ^त के बाद देखने के लिए सदर अस्पताल में लोगों की काफी भीड़ लग गई। पूरे परिवार में कोहराम मच गया। #jamuitopnews #jamui #jamuiPolice
Jamui, Jamui | Sep 18, 2026