माकड़ी: कानूनी अधिकारों की जानकारी से सशक्त हुईं छात्राएं, अपराध के खिलाफ सजग रहने का संदेश दिया
कोंडागांव, 08 सितंबर 2026। प्री-मैट्रिक कन्या छात्रावास मालगांव में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में अधिकार मित्र सुप्रिया शील ने छात्राओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, पॉक्सो एक्ट, बाल अधिकार, शिक्षा का अधिकार, साइबर अपराध, गुड टच-बैड टच और निःशुल्क विधिक सहायता की जानकारी दी।