माकड़ी: साथियों के साथ मिलकर जिओ टॉवर से बैटरी की चोरी करने वाले तीसरे फरार आरोपी को माकड़ी पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल
माकडी थाना पुलिस ने साथियो के साथ मिलकर जिओ टावर से बैटरी की चोर करने वाले एक साल से फरार चल रहे आरोपी समद पिता ईस्लामुद्दीन निवासी मेरठ UP को मंगलवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।ग्राम राकसबेड़ा में लगे जियो टॉवर के ओडीसी बॉक्स में लगे 24 नग बैटरी को गौतम शर्मा,जुनैद मलिक और समद इन तीनो ने चोरी की।पुलिस ने गौतम और जुनैद को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।