महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर रविवार को माकड़ी क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोनाबेडा घुमर नदी किनारे स्तिथ शिव मंदिर में मेला का आयोजन किया गया।जहा सुबह से ही मन्दिर में भक्त पहुचने लगे। भीड़ इतनी की भक्तो को पूजा करने लाइन में खड़े होकर पइंतजार करना पड़ा।भक्तो ने बारी बारी से शिवलिंग पर जल,मधु,दही,और पंचामृत से अभिषेक कर बेलपत्र चढ़ाकर विधि विधान पूर्वक पूजा किये ।