पुलिस अधीक्षक कोण्डागांव पंकज चंद्रा के निर्देशन में अनंतपुर थाना प्रभारी गोपेन्द्र पटेल के नेतृत्व में गुरुवार को थाना क्षेत्र के ग्राम देउरबाल में सामुदायिक पुलिसिंग के अन्तर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजन कर ग्रामीणों को नवीन कानूनों की जानकारी एवं साइबर अपराधों से सतर्क रहने और महिला अपराध, यातायात नियम तथा नशामुक्ति हेतु लोगों को जागरूक किया गया।