शिकोहाबाद: ग्राम मुहम्मदपुर मांड़ई के विद्यालय में छात्रा के हाथ में शिक्षिका पर डंडा मारने का आरोप, हाथ टूटा, पुलिस जांच में जुटी
अनीसा बेगम निवासी गांव मुहम्मदपुर मांड़ई ने आरोप लगाया कि उनकी नातिन आठ वर्षीय रिजा पुत्री जोन खाँ कम्पोजिट विद्यालय मौहम्मदपुर मांड़ई में कक्षा दो की छात्रा है। आरोप है कि 28 नवम्बर को जब उसकी नातिन विद्यालय में लघुशंका करने गई उसके बाद उसने हाथ साफ नही किए। इसी बात से नाराज होकर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका व एक अन्य शिक्षिका ने डंडा मार दिया, जिससे हाथ टूटा।