शिकोहाबाद: शिकोहाबाद में सर्किल रेट बढ़ाने की मांग को लेकर अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन 11वें दिन भी जारी
नसीरपुर में किसानों की भूमि के अधिग्रहण को लेकर शिकोहाबाद में अधिवक्ताओं ने 11 वे दिन शनिवार दोपहर दो बजे करीबन भी सर्किल रेट को बढाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी रहा। अधिवक्ताओं की हड़ताल से प्रतिदिन सरकार को अब तक करोड़ो रूपये के राजस्व की हानि हो चुकी है। वार काँउसिल आँफ उ प्र सिविल कोर्ट आगरा हरजीत अरोरा ने अधिवक्ताओं को आकर समर्थन किया।