शिकोहाबाद: फाइनेंसकर्मी बनकर अवैध वसूली करने वाला अभियुक्त थाना रामगढ़ पुलिस टीम ने दबोचा, अवैध असलाह और कारतूस बरामद
थाना रामगढ पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना पर फैक्ट्री एरिया की तरफ जाने वाले कच्चे रास्ते के पास से एक अभियुक्त पवन कुमार पुत्र गोपाल शर्मा निवासी द्धारिकापुरी थाना उत्तर को शनिवार दोपहर 12 बजकर 10 मिनट करीबन पर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त अभियुक्त द्वारा फाइनेंस कर्मी बन अवैध वसूली की जाती थी। उसके पास से एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक जिंदा कारतूस मिला।