शिकोहाबाद: थाना मक्खनपुर क्षेत्र बघेल जरारी के पास रेलवे लाइन पर ट्रेन से गिरकर युवक की मौत, वह अम्बेडकर नगर से लुधियाना जा रहा था
अम्बेडकर नगर निवासी 23 वर्षीय आकाश पुत्र रामशकल गुरूवार को ट्रेन से लुधियाना जा रहा था। फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर क्षेत्र बघेल जरारी के पास रेलवे लाइन पर गुरूवार सुबह दस बजे करीबन जैसे ही ट्रेन पहुंची, इसी दौरान किसी तरह ट्रेन से गिरकर युवक आकाश की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को जिला अस्पताल भिजवाया।