शिकोहाबाद: थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने महिला संबंधी अपराध में हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त को शांति नगर बिजली घर के पास से दबोचा
थाना रसूलपुर पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर शनिवार दोपहर डेढ बजे करीब महिला संबंधी अपराध में वांछित चल रहे हिस्ट्रीशीटर अभियुक्त शेखर पुत्र दत्त सिंह निवासी हाथी वाली गली थाना रसूलपुर को शाति नगर बिजली घर के पास से दबोच लिया। उसका मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही थाना रसूलपुर पुलिस टीम द्वारा की गई।