कोईलवर: आरा-छपरा मोड़ पर ट्रक के झटके से सीसीटीवी कैमरा और सोलर लाइट टूटी
कोईलवर थाना क्षेत्र के आरा-छपरा मोड़ पर पुलिस कंट्रोल रूम के समीप सुरक्षा के लिए लगाए गए सीसीटीवी कैमरा और सोलर लाइट का पोल ट्रक के झटके से टूट गया। इसके बाद कैमरा और सोलर प्लेट सड़क पर गिर गई। ग्रामीणों ने गुरुवार शाम करीब 4:30 बताया कि पिछले दो दिनों से अनियंत्रित ट्रैफिक के बीच एक ट्रक के झटके से लोहे का पोल क्षतिग्रस्त हुआ जिसमें सीसीटीवी कैमरा लगा है।