चित्तौड़गढ़: सेठ सांवरिया नगर में महिला को बातों में लगाकर सोने चांदी के जेवराज लूटने वाले दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
शहर के प्रताप नगर स्थित सेठ सावरिया नगर से गत 26 जुलाई को महिला को बातों में लगा सोने चांदी के जेवरात चमकाने के बहाने जेवरात उड़ा ले जाने के मामले का सदर चित्तौड़गढ़ पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। पुलिस ने मामले में एक बाईक को जब्त किया है। पुलिस अधीक्षक श्री सुधीर जोशी ने प्रेस नोट जारी करके जानकारी दी है।