चित्तौड़गढ़: सैगवा में विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के नेतृत्व में लगाए गए 800 से अधिक पौधे, संरक्षण की बताई जरूरत
"हरियालो राजस्थान - एक पेड़ मां के नाम" अभियान के तहत ग्राम सेगवा में आज विधायक चंद्रभान सिंह आक्या के मुख्य आतिथ्य में पौधारोपण किया गया। इस दौरान 800 से अधिक पोधे लगाये गये। अपने सम्बोधन में विधायक आक्या ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम" अभियान को सार्थक बनाते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाकर उन्हे संरक्षण प्रदान करने की आवश्यकता जताई।