चित्तौड़गढ़: कलेक्ट्रेट पर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने किया जमकर विरोध प्रदर्शन प्रदेश में छात्र संघ चुनाव करवाने की मांग की
छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सोपा गया। कलेक्ट्रेट में प्रवेश करने को लेकर एनएसयूआई के कार्यकर्ता व पुलिस प्रशासन आमने-सामने भी हो गए। बड़ी संख्या में सा के कार्यकर्ताओं ने राजस्थान सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।