चित्तौड़गढ़: दिवाकर नगर में वृद्धा की पैर काटकर हत्या के मामले में डीजे ने आरोपी को सुनाई उम्र कैद की सजा
जिला एवं सत्र न्यायालय ने जेवर चुराने के लिए बुजुर्ग महिला के कुल्हाड़ी से पैर काट मौत के घाट उतारने के मामले में आरोपी को दोषी ठहराया और उम्र कैद की सजा सुनाई। पीठासीन अधिकारी महेंद्र सिंह सिसोदिया ने ₹35000 का जुर्माना भी लगाया। 26 जुलाई 2022 को शहर के दिवाकर नगर में चांदी बाई पत्नी प्रताप सालवी की राकेश चमार के पैर काटकर चांदी के कड़े चुरा ले गया था।