जमुई: भिठरा पेट्रोलपंप पर तेल का पैसा मांगने को लेकर बदमाशों ने एक कर्मी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने दो को किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Feb 14, 2024 सोनो-झाझा मुख्य मार्ग पर अवस्थित भिठरा पेट्रोलपंप पर मंगलवार की रात तेल का पैसा मांगने को लेकर बदमाशों ने एक कर्मी को पीटकर बुरी तरह घायल कर दिया। घटना की जानकारी सोनो थाना की पुलिस को दी गई, फिर मौके पर पहुंची पुलिस के द्वारा दो बदमाशों को पकड़ लिया गया, जिससे पूछताछ की जा रही है। वहीं घायल कर्मी को इलाज के लिए देर रात सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।