जमुई: चकाई मोड़ के आस अज्ञात वाहन के चकमा देने पर स्कूटी सवार शिक्षक व शिक्षिका हुए घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 चकाई मोड़ के पास मंगलवार की शाम अज्ञात वाहन के चकमा देने पर तेज रफ्तार स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में स्कूटी पर सवार शिक्षक और शिक्षिका घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान महेश्वरी गांव निवासी बिरंजन कुमार पांडेय और नालंदा जिला निवासी ईफसीका कुमारी के रूप में हुई है।