जमुई: दौलतपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर ममेरे भाई को पीटकर किया घायल,सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 दौलतपुर गांव में मंगलवार की दोपहर बाद आपसी विवाद को लेकर छोटू कुमार ने अपने ही ममेरे भाई सुभाष पासवान को पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया। जिसे परिजन द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि किसी बात को लेकर सुभाष पासवान और छोटू कुमार के बीच झगड़ा हुआ, इस दौरान छोटू कुमार ने सुभाष पासवान की जमकर पिटाई कर दी।