जमुई: जिला प्राधिकार कार्यालय में विभिन्न विभाग के द्वारा प्री सिटिंग का आयोजन कर वादों का किया गया निस्तारण
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 मंगलवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार सिंह के निर्देश पर आगामी लोक अदालत के आलोक में बिजली विभाग, खनन विभाग ,वन विभाग एवं नापतोल विभाग के चिन्हित वादों में प्री सिटिंग का आयोजन किया गया। विभाग के सक्षम पदाधिकारी प्राधिकार कार्यालय में उपस्थित होकर अपने-अपने विभाग के संबंधित 14 मामलों का निष्पादन किया।