जमुई: केनुहाड़ीह में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने दिव्यांग चाचा को मार कर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया भर्ती
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के केनुहाडीह में जमीन विवाद को लेकर भतीजे ने अपने चाचा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान केनुहाडीह निवासी उपेंद्र ठाकुर के रूप में की गई है। घायल ने बताया कि जमीन विवाद को लेकर उसका भतीजा अजित ठाकुर, बद्री ठाकुर सहित अन्य लोगों द्वारा मारपीट की गई। जिसमें वह घायल हो गया था।