जमुई: सतगामा के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति हुआ घायल
Jamui, Jamui | Feb 13, 2024 जमुई - मलयपुर मुख्य मार्ग के सतगामा के पास बाइक दुर्घटना में व्यक्ति घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया है। घायल की पहचान बरहट थाना क्षेत्र के नुमर निवासी नवीन सिंह का पुत्र नीतेश कुमार के रूप में की गई है। नीतेश जमुई से अपने घर जा रहा था तभी सतगामा के समीप बाइक दुर्घटना में घायल हो गया।