जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से गोबरसही में पिछले दिनों हुए गैस पाईप विस्फोट काण्ड से प्रभावित लोगों के बीच प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार श्वेता कुमारी सिंह द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया गया।
पीड़ितों से बात करते हुए उन्होंने बताया कि प्रशासन अपना काम कर रही है तथा मुआवजा देने हेतु प्रक्रिया की जा रही है वे लगातार जिला प्रशासन से संपर्क में हैं और वे सुनिश्चित करेंगी की सभी पीड़ित परिवारों को जल्द-से-जल्द मुआवजा मिल सके। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में व्यक्ति की क्षति हुई है उसकी कमी तो पूरी नहीं की जा सकती पर यह पूरा प्रयास किया जायेगा की वैसे परिवारों को चिन्हित कर उन्हें यथासंभव मदद उपलब्ध करायी जा सके। आज उन्होंने एक विवाह भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान महिलाओं, बच्चों एवं अन्य लोगों के बीच साड़ी, गमछा, शर्ट पैन्ट, कम्बल, शॉल, एवं बच्चों के लिए कपड़े का वितरण किया। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सभी प्रभावित लोगों को मुफ्त विधिक सहायता उपलब्ध करायेगी अगर किन्ही को जरूरत हो तो वे सीधे व्यवहार न्यायालय प्रांगण स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय से संपर्क कर सकते है।
Musahri, Muzaffarpur | Nov 8, 2026