माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
उपविकास आयुक्त श्री निशांत सिहारा द्वारा प्रखंड सरैया अंतर्गत ग्राम पंचायत राज रामपुर का औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान मिशन कायाकल्प के तहत क्रियान्वित कराई जा रही विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का स्थल निरीक्षण कर कार्यों की गुणवत्ता, प्रगति एवं निर्धारित मानकों के अनुरूप क्रियान्वयन की गहन जांच की गई। साथ ही, संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को कार्यों में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता सुनिश्चित करते हुए योजनाओं को ससमय पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar