माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशानुसार जिला प्रशासन, मुजफ्फरपुर द्वारा जिला में 'सेवा संकल्प एवं कायाकल्प अभियान' का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया जा रहा है।
जल ही जीवन का आधार है। जल संरक्षण एवं स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बरुराज नगर पंचायत द्वारा कुओं का जीर्णोद्धार एवं सोख्ता निर्माण का सराहनीय कार्य किया गया है।
पूर्व में कुओं के आसपास गंदगी, जलजमाव एवं जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्वच्छता और पर्यावरण संबंधी समस्याएँ उत्पन्न हो रही थीं। इस समस्या के समाधान हेतु कुओं की साफ-सफाई, मरम्मत, आसपास के परिसर का सुधार तथा जल निकासी के लिए सोख्ता निर्माण कराया गया।
इस पहल से वर्षा एवं घरेलू उपयोग से निकलने वाले अतिरिक्त पानी का उचित प्रबंधन सुनिश्चित करने, भूजल पुनर्भरण को बढ़ावा देने तथा जलजमाव की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। साथ ही, कुओं के आसपास स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण विकसित होगा।
यह पहल पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन एवं सतत जल प्रबंधन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जो स्वच्छ और विकसित नगर पंचायत के निर्माण में सहायक सिद्ध हो रही है।
#CMSamrat
#samratchoudhary
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar