नईसराय: अमरौद गांव में चोरों ने उड़ाया ट्रांसफार्मर का सामान, पुलिस ने दर्ज किया मामला
नई सराय थाना क्षेत्र के अमरौद सिंगराना गांव में रखे बिजली कंपनी के ट्रांसफार्मर का सामान चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। शिकायत पर नई सराय पुलिस ने शुक्रवार दोपहर दो बजे अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला कायम कर लिया है। बिजली कर्मचारी रामकृष्ण बैरागी ने बताया कि अमरौद सिंगराना गांव में बिजली सप्लाई के लिए रखे ट्रांसफार्मर से अज्ञात चोर सामान चोरी कर ले गए