जमुई: तेज रफ्तार शराब लदी कार दुकान में घुसकर हुई दुर्घटनाग्रस्त, बाल- बाल बचा तस्कर
जमुई- गिद्धौऱ मुख्य मार्ग पर मंगलवार की देर रात 10:30 बजे उत्पाद विभाग और गिद्धौर थाना की पुलिस टीम को देख भाग रही तेज रफ्तार अवैध शराब लदी कार पावर ग्रिड के पास एक दुकान में घुसकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दुर्घटना में मुकेश साह का एक मोटरसाइकिल और दुकान बुरी तरह क्षातिग्रस्त हो गई। दुर्घटना के बाद अंधेरा का फायदा उठाकर शराब तस्कर फरार हो गया। इसके बाद फौरन उत्पाद विभाग और गिद्धौऱ थाना की पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई। इस दौरान साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार और उत्पाद थाना प्रभारी गौरीशंकर कुमार भी मौके पर पहुंचे और कार से लगभग 23 कार्टून 19 बोतल विभिन्न ब्रांड का अंग्रेजी शराब बरामद किया गया और गिद्धौऱ थाना की पुलिस द्वारा कार को जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। इधर दुर्घटना के बाद घटना स्थल पर स्थानीय ग्रामीणों की काफी भीड़ लग गई। #jamuibihar #jamui
Jamui, Jamui | Aug 12, 2026