जमुई: प्राइवेट एंबुलेंस में बने बॉक्स से मिला 460 केन बियर, दो तस्कर गिरफ्तार
जमुई: अवैध शराब की तस्करी के लिए शराब तस्कर अलग-अलग हथकंडे अपना रहे हैं। कभी मिलिट्री लिखी गाड़ी तो कभी पुलिस प्रशासन और प्रेस लिखी गाड़ी से शराब की तस्करी की जा रही है और अब एम्बुलेंस के सहारे अवैध शराब की तस्करी करने का उत्पाद विभाग की टीम ने पर्दाफाश किया है। गिद्धौऱ प्रखंड के बानाडीह के पास से रविवार की सुबह उत्पाद विभाग की टीम ने एक प्राइवेट एम्बुलेंस को जब्त किया है। एंबुलेंस में बने बेड के नीचे बाक्स से 460 केन बियर यानि 230 लीटर बियर बरामद किया गया है और दो तस्कर को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार तस्करों की पहचान लखीसराय जिले के पिटी बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत चौरा राजपुर गांव निवासी पप्पू सिंह के पुत्र सौरभ कुमार और रामायणपुर गांव निवासी बलराम शर्मा के पुत्र सत्यम कुमार के रूप में हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद अधीक्षक के निर्देश पर उत्पाद थाना प्रभारी गौरी शंकर कुमार के नेतृत्व में एसआई अश्विनी कुमार द्वारा की गई है। उत्पाद विभाग की इस कार्रवाई से अन्य शराब तस्करों के बीच दशक फैली हुई है। यह कार्रवाई उत्पाद विभाग के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है। उक्त जानकारी उत्पाद अधीक्षक सुभाष कुमार ने प्रेस वार्ता के दौरान दी है। #jamui #Crime #Sharabbandi #crimestories #jamuiPolice #UtpadVibhag
Jamui, Jamui | Sep 20, 2026