जमुई: मंझवे बालू घाट की घेराबंदी कर एसपी ने की बड़ी कार्रवाई, बालू माफियाओं के बीच फैली दहशत
जमुई: अवैध बालू के खिलाफ जमुई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। खुद एसपी विश्वजीत दयाल हेलमेट लगाकर बाइक से पुलिस पदाधिकारी व जवानों के साथ शनिवार को मंझवे बालू घाट पर पहुंचे और घाट के चारों ओर घेराबंदी कर छापेमारी की गई। इस दौरान अवैध बालू लदे 09 ट्रैक्टर और 07 बाइक को जब्त किया गया है। साथ ही अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जिसके पास से करीब एक दर्जन मोबाइल भी बरामद किया गया है। उक्त जानकारी शाम 5:00 बजे एसपी विश्वजीत दयाल ने दी है। वहीं पुलिस के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं के बीच हड़कंप मच गया। काफी देर तक घाट के चारों ओर भगदड़ और अफरा- तफरी का माहौल बना रहा। अचानक SP के इस कार्रवाई से बालू माफियाओं की नींद उड़ गई। एक भी चालाकी काम नहीं आई। हालांकि अवैध बालू के कारोबार में संलिप्त कुछ ट्रैक्टर भागने में कामयाब रहा। जिसकी भी पहचान और तालाश की जा रही है। गिरफ्तार लोगों की पहचान लखीसराय जिले के हलसी शिवसोना निवासी अनिल यादव, गरीब यादव, राजेश यादव, तेतरहट निवासी राहुल कुमार, महेश यादव, टाउन थाना क्षेत्र के मंझवे निवासी दशरथ कुमार, गोपाल यादव, मंटू कुमार यादव, ज्योतिष कुमार,चंदवारा निवासी रविन्द्र यादव, गुटर यादव के रूप में हुई है। #jamuinews #jamuiPolice #Crime #balughat #CrimeNews #viral #viralreelsシ #spjamui
Jamui, Jamui | Sep 19, 2026