जमुई: 07 दिन पहले गुजरात से युवक के साथ फरार ना^बा^लि^ग ने जमुई पहुंचकर रचाई शादी, पुलिस दोनों को ले गई गुजरात
करीब तीन वर्षों से चल रहे प्रेम प्रसंग के बाद घर के सारे रिश्ते-नाते को तोड़कर प्रेमी युवक के साथ ना^बा^लि^ग करीब दो हज़ार किलोमीटर दूर गुजरात से जमुई पहुंच गई और मंदिर में अंतरजातीय विवाह कर ली। घटना की शिकायत ना^बा^लि-ग के परिजन द्वारा गुजरात के राजकोट थाना में दर्ज कराई गई। इसके बाद मामले की गंभीरता को देखते हुए गुजरात पुलिस जमुई पहुंची और टाउन थाना की पुलिस के सहयोग से मड़वा गांव में छापेमारी कर ना^बा^लि^ग को बरामद करने के बाद युवक को गिरफ्तार किया गया है और ना^बा^लि^ग का कोर्ट में बयान कराने के बाद शनिवार की शाम 4:00 बजे दोनों को साथ में लेकर पुलिस गुजरात के लिए रवाना हो गई। प्रेमी युवक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के मड़वा गांव निवासी संजय पासवान के पुत्र चंद्रदीप पासवान के रूप में हुई है, जबकि नाबालिग उत्तर प्रदेश के बहराईंच जिले इलाके की रहने वाली है। #jamuinews #Crime #jamuiPolice #gujrat #gujratpolice #CrimeNews #viral #viralpost #viralreelschallenge #PremPrasang
Jamui, Jamui | Sep 19, 2026