कोरांव: सीएचसी कोरांव पर अधीक्षक डॉ केबी सिंह ने चिकित्सकों के साथ जलाए दीप, क्षेत्र में उत्साह के साथ मनाया गया दीपावली त्यौहार
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कोरांव के अधीक्षक डॉ. केबी सिंह ने दीपावली पर अस्पताल परिसर में चिकित्सकों के साथ दीप जलाए। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को त्योहार की शुभकामनाएं दीं। डॉ. सिंह ने कहा कि दीपावली लोगों के जीवन में खुशियां, उमंग और स्नेह लेकर आती है। उन्होंने लोगों से अपने भीतर के अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर प्रकाश का दीप जलाने की बात कही।