इटारसी: नगर पालिका कार्यालय में शिक्षक दिवस सम्मान समारोह की तैयारियों पर बैठक आयोजित, अध्यक्ष मौजूद
इटारसी नगर पालिका कार्यालय में बुधवार सुबह करीब 11 बजे आगामी शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले सम्मान समारोह की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष पंकज चौरे सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। इस दौरान समारोह की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।