बाह: चौसंगी पुल के पास कार और बाइक के बीच हुई टक्कर, दो लोग हुए घायल
थाना बाह क्षेत्र के चौसंगी पुल के पास सोमवार करीब 3 बजे एक कार और बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई, जिसमें बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, चार पहिया वाहन बाह से आगरा की ओर जा रही था, जबकि काले रंग की स्प्लेंडर पर सवार दो लोग आगरा से बाह की ओर आ रहे थे। यह दुर्घटना चौसंगी पुल से करीब 200 मीटर पहले बाह की ओर हुई।