कोल: लोधा में रोड साइड खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, हादसे में बाइक पर सवार एक युवक की हुई मौत व दूसरा हुआ घायल
Koil, Aligarh | Jul 27, 2025 अलीगढ़ के थाना लोधा रोरावर के नीबरी निवासी शाहरुख उम्र 20 पुत्र अहमद खां रविवार शाम पांच बजे अपने दोस्त रफीक के साथ बाइक से गभाना की तरफ से अपने घर लौट रहा था खेरेश्वर चौराहा से करीब पांच सौ मीटर पहले ही खड़े ट्रक में पीछे से बाइक टकरा गई जिसमें दोनों युवक गंभीर घायल हो गये मौके पर पहुंची लोधा पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा जहां शाहरुख की मौत हो गई।