करेड़ा: भामरा के बाडिय़ा गांव में खेत में कृषि कार्य के दौरान महिला किसान की सर्पदंश से हुई मौत
करेड़ा। जिले के करेड़ा थाना क्षेत्र में सोमवार को सर्पदंश की दर्दनाक घटना सामने आई। भामरा का बाडिय़ा गांव में खेत पर काम कर रही एक महिला किसान की सांप के डसने से मौत हो गई।