करेड़ा: करेड़ा में केंद्र के प्रस्तावित बिल के विरोध में मजदूर संगठनों ने हनुमान चौक से एसडीएम कार्यालय तक निकाली रैली
मजदूर किसान शक्ति संगठन और राजस्थान असंगठित मजदूर यूनियन के बैनर तले करेड़ा में हजारों मजदूरों ने हुंकार भरी। 'मनरेगा बचाओ मोर्चा' के तहत गुरुवार को आयोजित इस रैली में मजदूरों ने केंद्र द्वारा प्रस्तावित विकसित भारत–गारंटी फॉर रोज़गार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) [VB–GRAMG] बिल, 2025 को तुरंत वापस लेने और मनरेगा कानून को यथावत बहाल रखने की मांग करी।