करेड़ा: रामपुरिया गांव में खेल मैदान पर हो रहे अतिक्रमण पर प्रशासन का चला पीला पंजा, एहतियातन भारी पुलिस बल रहा तैनात
करेड़ा उपखंड क्षेत्र की नारेली ग्राम पंचायत के रामपुरिया गांव में मंगलवार को राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान करेड़ा थाना सहित भीलवाड़ा जिला मुख्यालय से भारी पुलिस बल तैनात रहा।