करेड़ा: रेह गांव के समीप दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत, एक बाइक सवार युवक की हुई मौत
करेड़ा थाना क्षेत्र के रेह गांव के समीप रविवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल मृतक के शव को करेड़ा अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया गया है।