गिद्धौर थाना क्षेत्र के सेवा गांव में रविवार दोपहर 12 बजे के करीब आपसी विवाद में बहू चांदनी देवी ने सास चंपा देवी के साथ मारपीट कर दी, जिसमें वह घायल हो गईं। परिजन उन्हें दिग्विजय सिंह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष राशि मलिक ने बताया कि अब तक आवेदन नहीं मिला है।