पूर्णिया पूर्व: वार्ड-46 निलगंज कोठी की 500 मीटर जर्जर सड़क बनी ग्रामीणों की परेशानी, बोले- सड़क नहीं तो वोट नहीं #jansamasya
पूर्णिया नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 46 अंतर्गत निलगंज कोठी बेलौरी से सनोली जाने वाली मुख्य सड़क से सटे निलगंज गांव की 500 मीटर लंबी संपर्क सड़क वर्षों से जर्जर हालत में है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह सड़क कीचड़युक्त होकर गड्ढों में तब्दील हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों की आवाजाही पूरी तरह प्रभावित हो गई है।