पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया के के. नगर थाना क्षेत्र में घर में सो रही नानी और नतिनी की जहरीले सांप के काटने से हुई मौत
पूर्णिया जिले के के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के वार्ड 10 के जमाय टोला में घर में सो रही नानी और नतिनी को जहरीले सांप ने डस लिया। घर में रात के अंधेरे में सो रही बुजुर्ग महिला और नाबालिग को जहरीले सांप ने काट लिया.जानकारी के मुताबिक 5 घंटे तक झाड़-फूंक कराते रहे।वहीँ इलाज के लिए अस्पताल ले जाने के दौरान सोमवार को सुबह लगभग 8 बजे उनकी मौत हों गईं.