पूर्णिया पूर्व: सतडोभा में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा के लिए निकाली गई भव्य कलश यात्रा
पूर्णिया नगर निगम वार्ड संख्या 43 स्थित सतडोभ में सोमवार को नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र की सैकड़ों महिलाएं और युवतियाँ पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश लेकर श्रद्धा पूर्वक शामिल हुईं। कलश यात्रा के साथ ही शिवलिंग का नगर भ्रमण भी कराया गया।