पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर शिवभक्तों की उमड़ी भीड़
पूर्णिया जिले के विभिन्न शिव मंदिरों में सोमवार को सुबह लगभग 7 बजे से ही सावन की आखिरी सोमवारी को लेकर शिवभक्तों में गजब का उत्साह दिखाई दे रहा है। शिवालयों में भक्तों की भीड़ उमड़ी है। सबसे अद्भुत नजारा सिटी काली स्थित शिव मंदिर का है। जहां भगवान शिव के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लगा है। सौरा नदी से जल भरकर भक्त जलाभिषेक के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।