पूर्णिया पूर्व: एनएच-31 पर बेलौरी बाईपास पनोरमा सिटी के समीप गैस टैंकर पलटा, बड़ा हादसा टला, पुलिस और दमकल दल तैनात
एनएच-31 मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बेलौरी बाईपास स्थित पनोरमा सिटी के पास सोमवार दोपहर करीब 3 गैस से लदी टैंकर अचानक पलट गई। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, लेकिन टैंकर से धीरे-धीरे गैस का रिसाव होने लगा। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को देखते हुए यातायात रोक दिया गया। अग्निशमन दल ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास शुरू कर दि