धुरकी: धुरकी प्रखंड में जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए महाबैठक, 7 सितंबर को मुख्यालय घेराव की अपील
Dhurki, Garhwa | Aug 30, 2026 धुरकी प्रखंड अंतर्गत ग्राम शक्ति में रविवार को दोपहर 2:00 बजे एक महत्वपूर्ण जनसभा का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य खान-खनिज संप्रदाय से जुड़े काले कानून को वापस लेने की मांग करना और झारखंड के जल, जंगल व जमीन की रक्षा के लिए जन-आंदोलन की रूपरेखा तैयार करना था। बैठक में वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि झारखंड की मूल पहचान यहां के प्राकृतिक संसाधनों और जल