धुरकी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कद्दावर नेता और पूर्व मंत्री मिथिलेश ठाकुर का जन्मदिन आज धुरकी प्रखंड में सेवा भाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने किसी भव्य आयोजन के बजाय रक्तदान जैसे पुनीत कार्य को चुनकर मानवता का संदेश दिया। धुरकी प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में सोमवार 1बजे झामुमो कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा।